उन्होंने प्रबुद्धजनों और भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर जन जागरुकता अभियान चलाएं।
मलिहबाद/लखनऊ, 04 मई 2025 ,campussamachar.com, हर पांच साल में चुनाव आते हैं लेकिन पूरे पांच साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। आचार संहिता लगभग डेढ़ साल तक का समय ले लेती है।देश के विकास के लिए मात्र साढ़े तीन साल का समय रहता है इसलिए देश में ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ ( One Nation one Election ) की आवश्यकता है।
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा और राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव ने रविवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर ‘एक राष्ट्र,एक चुनाव’ अभियान के तहत उक्त बाते संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई नया विषय नहीं है। देश में आजादी के बाद लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं।उसके बाद 1952,1957 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए हैं। # One Nation one Election
One Nation one Election : राम निवास यादव ने कहा कि बाद में कांग्रेस ने अपनी अति महत्वाकांक्षा के चलते कई राज्यों की विधानसभाओं को भंग कर दिया और वहाँ की चुनी सरकारों को बर्खास्त किया जिसके बाद यह चक्र टूट गया।एक साथ चुनाव होने कम खर्च होगा एवं मतदान प्रतिशत बढ़ेगा अभी प्रति मतदाता चौदह हज़ार रुपए खर्च आता है एक साथ होने पर खर्च दो तिहाई कम हो जाएगा साथ ही कोई भी चुनाव आने से पहले आचार संहिता लग जाने से विकास कार्यों की प्रगति रुक जाती है।पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में बनी उच्चस्तरीय समिति ने एक देश एक चुनाव के संदर्भ में 18 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दी,जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति भी मिल गई।
इस बिल को सदन में बहुमत से मंजूरी मिल गई।उन्होंने प्रबुद्धजनों और भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर जन जागरुकता अभियान चलाएं।गावों में जनता के बीच जाकर एक राष्ट्र एक चुनाव बिल पर चर्चा करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन जिलाध्यक्ष लवकुश यादव,यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी केशरी राव धारा सिंह यादव,खलील अहमद,भैय्या लाल यादव,संतोष सिंह,सुमित यादव,सियाराम कश्यप आदित्य यादव,शैलेश साहू सहित अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
