

- दिल्ली में जंतर मंतर पर 25 नवम्बर को NMOPS एवं सहयोगी संगठनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व और राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में पुरानी पेंशन बहाली और NPS, UPS, निजीकरण और RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई TET अनिवार्यता की समाप्ति की मांग को लेकर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ।
लखनऊ /नई दिल्ली , 27 नवम्बर, देश की राजधानी नई दिल्ली में जंतर मंतर पर 25 नवम्बर को NMOPS एवं सहयोगी संगठनों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व और राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा के संचालन में पुरानी पेंशन बहाली और NPS, UPS, निजीकरण और RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई TET अनिवार्यता की समाप्ति की मांग को लेकर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। देश के कोने कोने से शिक्षक और कर्मचारी हाथों में तिरंगा झंडा लिए,OPS बहाली के स्लोगन लिखी तख्तियां,बैनर, झंडे और सिर पर टोपी लगाए पुरानी पेंशन बहाली के नारे लगाते रहे। मातृशक्तियां अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर डटी रहीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने शिक्षक और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार से पैरामिलिट्री जवानों सहित देशभर के कर्मचारियों की OPS बहाली और RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपी गई TET अनिवार्यता समाप्ति की मांग की और कहा कि ये NMOPS के संघर्ष की देन है कि चार राज्य राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल में OPS बहाल हुई और जब तक देशभर में OPS बहाली नहीं हो जाती NMOPS का संघर्ष और पेंशन क्रांति रुकने वाली नहीं है 1 अक्टूबर 2023 दिल्ली का रामलीला मैदान की ट्रेड यूनियन के इतिहास की सबसे बड़ी रैली इसका गवाह है कि केन्द्र सरकार को मजबूर होकर NPS से UPS पर आना पड़ा जल्द ही OPS पर भी आना पड़ेगा।

इस धरने में शामिल देशभर से आए सभी शिक्षक, कर्मचारियों एवं सहयोगी संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने कहा कि देशभर के कर्मचारियों में NPS, UPS को लेकर आक्रोश व्याप्त है जिसके कारण 97% कर्मचारियों द्वारा UPS का फॉर्म नहीं भरा गया है।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने कहा OPS कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा है सरकार इसे तत्काल बहाल करे। प्रदेश अध्यक्ष PBSS हरियाणा विजेंदर धारीवाल ने कहा कि जब सांसद और विधायक कई पेंशन ले सकते हैं तो शिक्षक व कर्मचारियों को क्यों नहीं? राष्ट्रीय संयोजक रेलवे अमरीक सिंह ने सरकार से OPS बहाली और निजीकरण समाप्ति की मांग की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर व राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा जिन राज्यों में OPS बहाल हो गई है उन कर्मचारियों का PFRDA के पास जमा NPS की धनराशि तत्काल लौटाया जाए और NMOPS अंतिम सांस तक हूबहू OPS बहाली के लिए संघर्षरत रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे साथ ही निजीकरण समाप्त करे और TET की अनिवार्यता की समाप्ति करे।
संगठनों के ये पदाधिकारी रहे मौजूद
धरने में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामानुजय पलेला,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वितेश खांडेकर, शांताराम तेजा,राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरजपति त्रिपाठी, परमानंद डहेरिया,भारत शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक डिफेंस प्रेमसागर, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनजीत राणा, प्रदेश महासचिव तेलंगाना कलवल श्रीकांत,प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश फारुख खान,प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कोजाराम सियाग, रेलवे से सर्वजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर शेख अशरफ़,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड जीतमणि पैन्यूली,प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा विजय मल्ल, अरुणाचल प्रदेश , गुजरात से पंकज सोलंकी, तमिलनाडु से अयोग्य दास सिलवा, कर्नाटक से संगना,प्रदेश अध्यक्ष सिक्किम पेमा भूटिया , राजेंद्र पाल,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के अशोक कुमार,लोक निर्माण विभाग के भारत सिंह यादव, पंचायतीराज के रामेंद्र श्रीवास्तव, संदीप बडोला, लता सचान, राकेश कुमार यादव ल ०वि ०वि० कर्मचारी परिषद, संतोष तिवारी, डॉ महेंद्र यादव ,पैरामिलिट्री फोर्स के रणवीर सिंह समेत कई प्रदेशों के अध्यक्ष, महासचिव और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
