
- आंदोलन का असर है कि अब सरकार भी मानने लगी है कि NPS व्यवस्था से कर्मचारियों का भला नही हो पा रहा है। इसलिए सरकार अब दबाव में आ गई है।
लखनऊ, 22 जून । campussamachar.com, NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ0राजेश कुमार ने बताया कि NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में 1जून से बिहार के चंपारण से शुरु हुई NPS निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा आज 22 जून 2023 को मध्य प्रदेश के महू से जो कि डॉ0भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मभूमि है वहां से महेश्वर, कसरावध,खरगौन,भीखनगांव, बुराहनपुर होते हुए कल 23.जून 2023 को महाराष्ट्र में नासिक में प्रवेश करेगी।
NMOPS news : महाराष्ट्र में यात्रा का स्वागत NMOPS महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष वितेश खाण्डेकर करेंगे। मध्य प्रदेश के NMOPS प्रदेशाध्यक्ष परमानन्द डेहरिया मध्यप्रदेश में यात्रा के साथ चल रहे हैं। इस यात्रा का बिहार से लेकर उत्तराखंड, उ0प्र0 व मध्यप्रदेश में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु को सुनने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ रही है और समर्थन दे रहे हैं । इसका असर पूरे देश में दिखाई पड़ने लगा है ।
Old pension scheme : NMOPS के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0राजेश कुमार ने कहा कि इस यात्रा का ही असर है कि आज भारत सरकार भी 1जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिये लाई गई NPS व्यवस्था में व्यापक बदलाव के लिये कमेटी बना चुकी है और लगातार NPS में संशोधन की बात कर रही है। यह NMOPS और अटेवा के ही आंदोलन का असर है कि अब सरकार भी मानने लगी है कि NPS व्यवस्था से कर्मचारियों का भला नही हो पा रहा है। इसलिए सरकार अब दबाव में आ गई है।
