
लखनऊ, 1 जनवरी 2024 । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) का व्यक्तिगत ध्यान आकर्षित करते हुए राज्य के शिक्षकों – कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2005 के पूर्व भर्ती हेतु किए गए विज्ञापनों में तत्कालीन लागू सेवा शर्तों में पुरानी पेंशन व्यवस्था (Old pension scheme) को शीघ्र लागू कराए जाने की मांग की है।
संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहां जारी अपने एक बयान में बताया कि भारत सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को विज्ञापन शर्तों के अनुरूप ही पुरानी पेंशन स्कीम लागू ( Old pension scheme ) कर एक साल पहले से ही उन्हें लाभान्वित भी कर दिया है, लेकिन उत्तर प्रदेश का शिक्षा विभाग इस मामले में आंख बंद करके बैठा है। शिक्षक नेता त्रिपाठी ने बताया केंद्र सरकार द्वारा जारी राजपत्र के मुताबिक विज्ञापन तिथि 1 अप्रैल 2004 को ही आधार माना है , भले ही तकनीकी रूप से कर्मचारियों को कार्यभार 1 अप्रैल 2004 के बाद ग्रहण करवाया गया हो।
शिक्षक नेता त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार है और केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) के उत्तर प्रदेश का विकास करने में जुटे हुए हैं। संगठन की मांग और प्रेषित ज्ञापनों के आधार पर मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश भी प्रदान कर चुके हैं , इसके बावजूद नौकरशाही द्वारा मात्र सूचनाओं का धीमी गति से एकत्रीकरण किया जा रहा है, जबकि कर्मचारी एवं शिक्षकों का विवरण विगत दिनों में मानव संपदा पोर्टल में अपलोड तक हो चुका है। त्रिपाठी ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पुरानी पेंशन स्कीम (Old pension scheme ) को जल्द से जल्द लागू करने की मांग दोहराई है।
