
लखीमपुर खीरी, 23 अगस्त । campussamachar.com, पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) बहाल करने की मांग को लेकर अटेवा (atewa) द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अटेवा (atewa) की लखीमपुर खीरी टीम ने 2 दिन पहले सांसद एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ( Union Minister of State for Home Ajay Kumar Mishra ) को अपना मांग पत्र सौंपा था। मांग पत्र में पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) ब बहाली करने की मांग पुरजोर ढंग से की गई थी। बड़ी संख्या में अटेवा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को विस्तार से अपनी मांगों के समर्थन में तर्क दिए और उन्हें अवगत कराया था कि देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश में पेंशन बहालना किए जाने से शिक्षकों और कर्मचारियों में काफी रस है।
यह भी पढ़ें : atewa news : लखीमपुर खीरी इकाई ने OPS की बहाली के लिए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को सौंपा ज्ञापन , देखें VIDEO
Lakhimpur Kheri News today : इसलिए आपको यह ज्ञापन दिया जा रहा है। अटेवा की लखीमपुर खीरी के जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि ज्ञापन लेते समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने आश्वस्त किया था कि वह उनके मांग पत्र ज्ञापन को मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ) तक पहुंचा देंगे और उनकी भावनाओं से भी अवगत कराएंगे । इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ( Union Minister of State for Home Ajay Kumar Mishra ) ने अपने लेटर पैड पर ज्ञापन प्राप्त होने के बाबत मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अटेवा की पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) बहाल करनी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का निवेदन भी किया है। सांसद ( Union Minister of State for Home Ajay Kumar Mishra ) की ओर से भेजे गए पत्र में अटेवा की ओर से सौंप गए ज्ञापन को भी भेजा है । अटेवा लखीमपुर टीम के पदाधिकारी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह हर हाल में पुराने पेंशन (Old Pension Scheme) दम लेंगे।
