
- एक अक्तूबर 2025को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर सोशल मीडिया X पर आल इंडिया ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा।
लखनऊ ,13 जुलाई , NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम- NMOPS (National Movement for Old Pension Scheme), की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में किया गया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा जी ने किया। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन की मजबूती, टीम भावना से कार्य करने व आगामी बिहार पर वृहद चर्चा एवं विशेष रणनीति समेत कई बिन्दुओं पर परिचर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों की सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास किए।
ATEWA news : इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने NMOPS के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा लगातार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों को मर्जर के नाम पर कम किया जा रहा है। इससे शिक्षक व कर्मचारियों में काफी निराशा हो गई है।
इसी क्रम में 1अगस्त 2025 को पूरे देश में NMOPS के बैनर तले कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी जिला मुख्यालयों पर OPS लागू की,UPS/NPS निजीकरण रोष मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 5सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी एक साथ OPS के लिए सामूहिक उपवास करेंगे।
1अक्तूबर 2025को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर सोशल मीडिया X पर आल इंडिया ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा। इसके बाद NMOPS के अखिल भारतीय बैनर तले 25नवंबर 2025 को नई दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने कहा कि देश का शिक्षक व कर्मचारी सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे निजीकरण से परेशान है। इसलिए सरकार निजीकरण समाप्त करे।
राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश महामंत्री डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार स्कूलों का मर्जर कर उनको शिक्षा से वंचित कर रही है। इसलिए आज उत्तर प्रदेश में x पर ट्विटर अभियान चलाया गया जिसमें स्कूलों के मर्जर को समाप्त करने के लिए हुए ट्विटर अभियान में यह मुद्दा ट्रेडिंग में रहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि सरकार सीमा पर देश की सुरक्षा कर रहे अर्धसैनिक बलों सहित देश के सभी शिक्षको व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे।
ऑनलाइन बैठक में प्रमुख रूप से शांताराम तेजा,वरुण पाण्डेय, अमरीक सिंह,प्रेमसागर,परमानंद डहरिया, मंजीत राना,शशिभूषण, वितेश खांडेकर,डॉ करमजीत, प्रेमसागर, अभिनव सिंह, दानिश इमरान समेत विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
