

- NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि सरकार NMOPS के द्वारा किए जा रहे आंदोलन दबाने के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। इससे देश का शिक्षक, कर्मचारी चुप नहीं बैठेगा।
नई दिल्ली /लखनऊ , 02 दिसम्बर , NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के आह्वान पर दिनांक 25नवम्बर 2025 को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित रैली के सम्पन्न होने के उपरांत प्रशासन द्वारा NMOPS के चार पदाधिकारियों पर द्वेषवश की गई FIR के विरोध में पूरे देश में NMOPS के आह्वान पर आज 2दिसंबर को प्रतीकात्मक रूप से FIR का विरोध लिखी प्रतियां अपने कार्यस्थलों पर जलाकर सरकार से FIR वापस लेने की मांग देश के शिक्षकों और कर्मचारियों ने की। NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि सरकार NMOPS के द्वारा किए जा रहे आंदोलन दबाने के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। इससे देश का शिक्षक, कर्मचारी चुप नहीं बैठेगा।

NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञ ने कहा कि अब देश का शिक्षक और कर्मचारी जाग चुका है जिसका प्रमाण है कि उसने 25नवम्बर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सरकार को अपनी ताकत दिखाई है। राष्ट्रीय सचिव डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का दमन न करे बल्कि उनके साथ बैठकर सौहार्दपूर्ण ढंग से इस मुद्दे को हल करे।

अटेवा के मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि NMOPS के आह्वान पर पूरे प्रदेश में शिक्षक और कर्मचारियों ने साथियों पर दर्ज FIR वापस लिए जाने की मांग करते हुए भारत सरकार से पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की।
