

- मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कुछ दिनों तक प्रयास जारी रखेंगे.
लखनऊ, 31 जनवरी , नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय की स्वीप संयोजक एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व एवं देखरेख में कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत महाविद्यालय की वे छात्राएं जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी है, उनका मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नव मतदाता पंजीकरण अभियान प्रारंभ किया गया I
इस काम में मतदाता साक्षरता क्लब की सदस्य कैडेट अंडर ऑफिसर बुशरा हामिद, महिमा, आस्था त्रिपाठी, लक्षिका किशोर, प्रीति कुमारी, निकिता सिंह, अलीशा, जूही मिश्रा, सिद्धी वर्मा, निधि रस्तोगी, उरूज़, मुस्कान साहू ने सक्रिय सहयोग किया I 18 वर्ष की आयु के जिन छात्राओं का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्य उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए लगातार कुछ दिनों तक प्रयास जारी रखेंगे.

