

- यह कार्यशाला प्रतिष्ठित प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय से प्रेरित थी तथा इसका सफल आयोजन डॉ. सोनल अग्रवाल (विभागाध्यक्ष), डॉ. गगनप्रीत कौर (सहायक प्राध्यापक), डॉ. सुकन्या तिवारी (अतिथि प्राध्यापक) एवं सुचिता सिंह द्वारा किया गया।
- कार्यवाहक प्राचार्या डा. (मेजर) मनमीत कौर सोढ़ी ने अपने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा मानसिक स्वास्थ्य टूल्स की उपलब्धता और उपयोग पर जोर दिया।
लखनऊ, 22 जनवरी , नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर, लखनऊ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से “निमहांस द्वारा विकसित मानसिक कल्याण हेतु डिजिटल टूल्स” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने वाले डिजिटल टूल्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक कलंक को कम करना तथा समग्र कल्याण को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में जोमी टी. जोस, प्रोग्राम मैनेजर, क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग, निमहांस, बेंगलुरु ने युवाओं द्वारा झेली जाने वाली उन चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जो सामाजिक कलंक, सीमित जागरूकता या सुलभ संसाधनों की कमी के कारण उत्पन्न होती हैं। उन्होंने निमहांस द्वारा विकसित निःशुल्क डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे “लेट्स टॉक लाइफ फोरम” एवं “माइंड नोट्स” मोबाइल ऐप की जानकारी दी। ये प्लेटफॉर्म तनाव कम करने, चिंता से निपटने, चुनौतियों का सामना करने तथा मानसिक कल्याण को सुदृढ़ करने में सहायक हैं। उन्होंने इन डिजिटल टूल्स तथा मानसिक कल्याण हेतु सहकर्मी सहयोग के महत्व पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ सक्रिय संवाद किया।
कार्यवाहक प्राचार्या डा. (मेजर) मनमीत कौर सोढ़ी ने अपने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा मानसिक स्वास्थ्य टूल्स की उपलब्धता और उपयोग पर जोर दिया। यह कार्यशाला प्रतिष्ठित प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय से प्रेरित थी तथा इसका सफल आयोजन डॉ. सोनल अग्रवाल (विभागाध्यक्ष), डॉ. गगनप्रीत कौर (सहायक प्राध्यापक), डॉ. सुकन्या तिवारी (अतिथि प्राध्यापक) एवं सुचिता सिंह द्वारा किया गया।
lucknow : trending video
