

- प्राचार्य डॉ विश्वनाथ कश्यप सर,वरिष्ठ व्याख्याता रवि दुबे और सभी संस्था के स्टाफ सदस्यों ने और बच्चों ने पुष्प अर्पित करते हुए सुभाष चंद्र बोस जी को नमन किया।
बिलासपुर , 23 जनवरी ,campussamachar.com, सेजेस तिफरा में आज 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ( Neta ji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025 ) धूमधाम से मनाई गई। सुभाष चंद्र बोस जी को याद करते हुए व्याख्याता जय कौशिक ने भारत को आजाद कराने उनके योगदान और जय हिन्द, दिल्ली चलो, और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे लगवाए ।
आजाद भारत में उनके बलिदान को बताते हुए सुरेन्द्र साहू ने बच्चों से विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंने आयोजित प्रतियोगिता के बारे में बताया प्राचार्य डॉ विश्वनाथ कश्यप सर,वरिष्ठ व्याख्याता रवि दुबे और सभी संस्था के स्टाफ सदस्यों ने और बच्चों ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

