
- इस 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ऑनलाइन जानकारीपूर्ण प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विकसित भारत@ 2047 के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के अमृत काल में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेना है .
लखनऊ, 03 अक्तूबर , नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ ( Navyug Kanya Degree College lucknow) में सत्य,अहिंसा और सादगी के प्रेरणास्रोत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ ( Navyug Kanya Degree College lucknow) के दर्शनशास्त्र विभाग एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” के उद्देश्य से प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की प्रेरणा से विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र एवं एन.सी.सी. अधिकारी मेजर (डॉ.)मनमीत कौर सोढ़ी के संयोजन में एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया I जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय ( Navyug Kanya Degree College lucknow) में अध्यनरत छात्राओं ने प्रतिभाग किया .
इस 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ऑनलाइन जानकारीपूर्ण प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विकसित भारत@ 2047 के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के अमृत काल में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेना है I
सबसे पहले और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 11 छात्राओं को पुरस्कार हेतु चुना गया, जिनके नाम इस प्रकार है-
1-आस्था गौतम, बी.एससी, सेम-5,
2-कैडेट इशिता दुबे, बी.एससी, सेम-3
3-शताक्षी त्रिवेदी बी.एससी.सेम-5
4-महिमा, बी.एससी.सेम-5
5-यशी गुप्ता बी.ए सेम-1,
6-कैडेट छवि पांडे, बी.ए सेम.3
7-अनन्या तिवारी, बी.ए सेम-3
8-कैडेट प्रियांशी सोनी, बी.कॉम. सेम-5
9-कैडेट शालिनी, बी.एससी.सेम-3,
10-खुशी मेहरोत्रा, बी.ए सेम-3
11-स्वाति सिंह,बी.ए सेम-3
