DJHÙß ÙæÜÎæ ×ãUæçßãUæÚU

नालंदा/पटना , 28 अगस्त ,नव नालंदा महाविहार नालंदा ( nav nalanda mahavihar ) में तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है . आकाशवाणी अपने प्रसारण के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के अंतर्गत 2 सितंबर 2025 को नव नालंदा महाविहार नालंदा में AIR@90 एक्टेंपोर तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है. इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आकाशवाणी पटना में अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे .
इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थी को इस समय दिए गए विषय में से किसी एक विषय पर 2 मिनट का भाषण देना होगा . स्वर , उच्चारण , भाषा और सामग्री के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा . सफल प्रतिभागी को युवाओं के मनपसंद कार्यक्रम युव वाणी में अतिथि के रूप में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा . अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी भविष्य में यह अवसर दिया जा सकता है .
नव नालंदा महाविहार के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ने बताया कि दिनांक 2 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से महाविहार स्थित अकादमी भवन के सभागार में हो रहे इस आयोजन में महाविहार में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी के साथ सहभागिता कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं . कार्यक्रम में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में अपना पंजीयन व्यक्तिगत रूप से कराएँ . इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविहार के कुलपति प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह करेंगे.
