

- राज्य प्रशिक्षक डॉ रजनी कान्त तिवारी ने कहा कि विवेकानंद ने युवाओं को भीड़ नहीं जिम्मेदारी उठाने वाली शक्ति माना था इसलिए युवाओं को अपने अंदर निहित असीम ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने की आवश्यकता है l
- मुख्य नियंता प्रो० अमन चन्द्रा ने विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन को बताया जबकि विनय श्रीवास्तव ने मेरा युवा भारत के बारे में जानकारी देते हुए युवा शक्ति को भारत की ताकत बताया।
गोंडा , 13 जनवरी , विवेकानंद व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्रीय चिंतन धारा है जो देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना का संचार करती है . उक्त बातें श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के ललिता सभागार में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए शास्त्री महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जयशंकर तिवारी ने कही l कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पर्पित कर किय किया गया l प्राचार्य प्रो० बीपी सिंह कहा स्वामी विवेकानंद जी ने वेदांत को सहज और सरल बनाते हुए सभी धर्म के प्रति आदर भाव रखने का पाठ पूरी दुनिया को पढ़ाया, आई. क्यूएसी समन्वयक प्रो० जितेन्द्र सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में उतार कर ही हम विकसित राष्ट्र की संकल्पना कर सकते हैं l

जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा स्वामी पश्चिम और पूर्व के आध्यात्मिक गुरु बने जिन्होंने सभी धर्म का उद्देश्य ईश्वर की प्राप्ति करना बताया उन्हें पूर्व और पश्चिम का सेतु भी कहा जाता है l वनस्पति विभाग विभागाध्यक्ष एवं अवध प्रान्त महिला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भर ,समृद्धि एवं समावेशी भारत के निर्माण में स्वदेशी चिंतन को आवश्यक बताया । राज्य प्रशिक्षक डॉ रजनी कान्त तिवारी ने कहा कि विवेकानंद ने युवाओं को भीड़ नहीं जिम्मेदारी उठाने वाली शक्ति माना था इसलिए युवाओं को अपने अंदर निहित असीम ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने की आवश्यकता है l मुख्य नियंता प्रो० अमन चन्द्रा ने विवेकानंद जी के शिकागो उद्बोधन को बताया जबकि विनय श्रीवास्तव ने मेरा युवा भारत के बारे में जानकारी देते हुए युवा शक्ति को भारत की ताकत बताया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ मनोज मिश्रा द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । डॉ अरुण प्रताप सिंह , डॉ अजीत मिश्र , डॉ दिलीप सिंह , डॉ मनीषा पाल , डॉ रचना श्रीवास्तव , डॉ डप सिंह डॉ करुणेश त्रिपाठी, अमित दुबे ,डॉ योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव , जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम , पंकज तिवारी , अर्पित श्रीवास्तव , शिवम पाठक , अतिफ़ा नाज , तान्या , मुस्कान , सपना , अंजली , सरिता निवेदिता का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l यह जानकारी प्रोफेसर जयशंकर तिवारी मीडिया प्रभारी श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज ने दी है .
सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं ने दिया राष्ट्र चेतना का संदेश
राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के अवसर पर ललिता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं द्वारा राम आएंगे….. , घर मोरे परदेशिया सहित अन्य गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इसमें मुस्कान , सपना , अंशु , सोनी , खुशी ,अंजली , प्रियांशी , शिवानी,मंशा भारती , ऋतिक , हर्षिता , नीलम , निवेदिता , सरिता रहीं ।
