

लखनऊ, 13 जनवरी खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी गयी एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की प्रो. पूनम रानी भटनागर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्राचार्या डॉ अंशु केडिया ने बताया कि विवेकानंद जी युवाओं को सबोधित करते हुए कहते थे “जीवन मे जितना बड़ा संघर्ष होता है जीवन उतना ही शानदार होता है…अत: संघर्ष से कभी भी मत डरो l”
इस कार्यक्रम में प्रो. शगुन रोहतगी, डॉ.सुनीता यादव, एन सी सी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी शुक्ला और कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
