
- मुख्यमंत्री ने इंदौर में राष्ट्रीय युवा दिवस (Swami Vivekanand Birthday) पर 100 दिव्यांगजन को स्कूटी भेंट की
भोपाल जनवरी 12. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan ) ने गुरुवार को प्रेस्टिज मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम (Swami Vivekananda Jayanti 2023 )में 100 दिव्यांजन को स्कूटी भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan ) ने कहा कि चलो दीप जलाएँ वहाँ जहाँ अभी भी अंधेरा है। प्रदेश के हर दिव्यांजन की सेवा हो जाये, यही प्रयास किये जाएंगे। ये स्कूटी मात्र परिवहन का साधन नहीं, बल्कि आजिविका चलाने का साधन भी बन सकती है। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन की इस नवकरणीय पहल की सराहना करते हुए सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि अगर कोई बेटा-बेटी अनाथ है, तो उनके लिए शिक्षा और रहने की व्यवस्था करें।
National youth day 2023 : कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ड़ॉ. वीरेंद्र कुमार, सांसद शंकर लालवानी, आयडीए अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र सिंह हार्डिया, इंदौर कमिश्नर ड़ॉ. पवन शर्मा, आईजी हरिनारायणचारी और कलेक्टर श्री इलैय्या राजा टी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता एम्बेसडर बुलबुल पांजरे का स्वागत किया
campus news : मुख्यमन्त्री चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan ) ने दिव्यांग बुलबुल पांजरे जो इंदौर की स्वच्छता अम्बेसडर है, का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेटी कैसे मेरा स्वागत करे, मैं बिटिया का स्वागत करूंगा। कार्यक्रम में जानकी बाई रावत ने स्कूटी के अभाव में जीवन की असहाय स्थिति और फिर स्कूटी मिल जाने से जीविकोपार्जन में महत्वपूर्ण योगदान देने का अनुभव साझा किया।
