

- प्रतियोगिता के टॉप 5 प्रतिभागी को प्रतियोगिता प्रभारी केशव वर्मा द्वारा पुरस्कृत किए गए जिससे बच्चों में एक नया उत्साह देखा गया ।
- प्रतियोगिता के टॉप 5 प्रतिभागी को प्रतियोगिता प्रभारी केशव वर्मा द्वारा पुरस्कृत किए गए जिससे बच्चों में एक नया उत्साह देखा गया ।
बिलासपुर , 28 फरवरी , campussamachar.com, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान ( National Science Day 2025 ) से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ( National Science Day 2025 ) रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।
आज इसी अवसर पर सुनीता ध्रुव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, देवी प्रसाद चंद्राकर विकासखंड शैक्षिक स्त्रोत समन्वयक बिल्हा के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय गणित / विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा, संकुल कन्या बिल्हा में किया गया जिसमें विकास खण्ड बिल्हा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिए। प्रतियोगिता का प्रभारी केशव वर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के बारे में विस्तार से बताए साथ ही उन्होंने बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिता तैयारी कैसे करें तथा प्रतियोगिता में आने वाले विभिन्न कठिनाइयों का निराकरण कैसे करें इन विषयों पर बच्चों को विस्तार से कहानी के माध्यम से बताते हुए प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी साथ ही डॉ चंद्रशेखर वेंकट रमन के जीवन पर प्रकाश डाले । #National Science Day 2025

दीप्ति अल्फ्रेड सीएससी गोढ़ी द्वारा बच्चों को सतत कठिन परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित किए।
National Science Day 2025 : आज के इस विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी नंदनी पाण्डेय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम कन्या बिल्हा , द्वितीय स्थान धर्मेंद्र निषाद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमेरी अकबरी (संकुल गोढ़ी) , तृतीय स्थान कृष्ण यादव शासकीय सूरजमल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिल्हा रहें। प्रतियोगिता का प्रश्न तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान शिक्षक कलेश्वर साहू का रहा। प्रतियोगिता के टॉप 5 प्रतिभागी को प्रतियोगिता प्रभारी केशव वर्मा द्वारा पुरस्कृत किए गए जिससे बच्चों में एक नया उत्साह देखा गया ।
आज के इस कार्यक्रम में केशव वर्मा सीएससी कन्या बिल्हा, दीप्ति अल्फ्रेड सीएससी गोढ़ी, साधराम मरकाम प्रधान पाठक जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा, शिक्षक , कलेश्वर साहू, पुनीराम साहू, श्वेता केशरी, अभिषेक शर्मा, विपिन मनहर, गोपाल पटेल एवं पालकगण उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम का प्रभारी केशव वर्मा एवं संचालन व आभार कलेश्वर साहू द्वारा किया गया।
