

- समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन केशव वर्मा ने किया और कलेश्वर साहू ने आभार व्यक्त किया।
बिलासपुर , 25 अगस्त , राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ( National Education Policy 2020 ) पर आधारित, कक्षा छठवीं के लिए पाठ्यपुस्तक “गणित प्रकाश” का 6 दिवसीय विकासखंड-स्तरीय प्रशिक्षण आज जनपद प्राथमिक शाला, बिल्हा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को गणित पढ़ाने के आधुनिक और गतिविधि-आधारित तरीके सिखाए गए, ताकि बच्चों के लिए सीखना आसान और मजेदार हो सके।
समापन समारोह के अवसर पर, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवी प्रसाद चंद्राकर ने शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण में सीखे गए नए तरीकों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू करना हम सबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज का प्रेरणा स्रोत होते हैं। हमें शिक्षा के स्तर को लगातार बढ़ाना होगा ताकि समाज में गुरूओं का सम्मान बना रहे। “उन्होंने ने शिक्षकों को ‘ड्रॉप आउट’ और ‘यू-डाइस’, ‘ एक पेड़ माँ का नाम’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में स्कूल के समय के बाद नवोदय विद्यालय की तैयारी भी कराई जाती है, जिसमें चयनित होने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो एक सराहनीय प्रयास है।
इस 6 दिवसीय प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षार्थी/शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न ग्रुप कार्यों / एक्टिविटी में सभी ने अपना योगदान दिए। डॉ डी एन यादव द्वारा शिक्षकों को पाठ्य पुस्तक को कैसे सरल तरीके से बच्चों तक पहुंचाएं साथ ही बच्चों को केवल किताबी ज्ञानी नहीं बल्कि एक दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले कौशल विकसित करने का आसान तरीकों को प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया। जिससे प्रशिक्षार्थियों को एक नया ज्ञान सीखने को मिला।

इस समापन कार्यक्रम में अंजनी श्रीवास्तव, शिक्षिका पूर्व माध्यमिक शाला बोड़सरा ने जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा के उन 15 बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने कल 24 अगस्त को आकाशवाणी बिलासपुर से प्रसारित “आओ बच्चों ” कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति दी । इसके अतिरिक्त, देवी प्रसाद चंद्राकर द्वारा सभी प्रशिक्षार्थी/ शिक्षकों को प्रमाण – पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंजनी श्रीवास्तव को भी जनपद प्राथमिक शाला परिवार की ओर से भी सम्मानित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में इन लोगों का योगदान रहा, जिनमें प्रशिक्षण प्रभारी केशव वर्मा सीएसी कन्या बिल्हा, मास्टर ट्रेनर्स धर्मेंद्र कुमार जांगड़े, नंदकुमार साहू, जीवन विकास जोशी, और तकनीकी स्रोत प्रभारी कलेश्वर साहू शामिल हैं। डॉ. डी.एन. यादव सीएसी हरदी कला, महेन्द्र उपाध्याय सीएसी सूरजमल, समीर शुक्ला सीएसी सरवानी, अनिल शर्मा सीएसी महमंद सीएसी, सुधीर अमलडीहा, साधराम मरकाम प्रधान पाठक जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समापन समारोह कार्यक्रम का संचालन केशव वर्मा ने किया और कलेश्वर साहू ने आभार व्यक्त किया।
