
मुरैना.शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मुरैना के प्राचार्य ने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों को डॉ. बाबा साहब अंबेडकर योजना अंतर्गत आवासीय सुविधा देने वाला प्रदेश का एकमात्र तकनीकी शिक्षण संस्थान शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मुरैना में काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। 16 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे मेरिट के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी। पॉलिटेक्निक में प्रवेश से वंचित रहे अनुसूचित जाति के छात्र शेष बची हुई सीटों पर 11 से 14 अक्टूबर 2021 के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यहाँ करें संपर्क
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 947975220, 9926186916, 9926294054 पर संपर्क कर सकते हैं.
