
भोपाल . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दी साहित्य में छायावादी आंदोलन के कवि, प्रखर स्वाधीनता सेनानी और मूर्धन्य पत्रकार श्री माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्य-तिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि “माखनलाल चतुर्वेदी जी ने अपनी सरल और ओजपूर्ण रचनाओं के माध्यम से भारतीय जन-मानस में देशभक्ति की भावना का संचार किया। उनके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनकी रचनाएँ युगों-युगों तक मानव जाति को प्रेरित करती रहेंगी।”
