
भोपाल .स्थानीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश जारी है। अध्यक्ष काउंसलिंग समिति भोपाल के द्वारा प्रथम चरण के प्रवेश संबंधी कार्यक्रम में संशोधन कर प्रवेश हेतु निर्धारित अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 सितम्बर किया गया है। पहले यह तिथि 11 सितंबर थी। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र आबंटित संस्था में उपस्थित होकर निर्धारित प्रवेश शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन स्लिप की सूची में अंकित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
प्रथम चरण के उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन रविवार से शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र 10 वीं परीक्षा के अंकों की मेरिट पर आधारित ऑनलाइन काउंसलिंग में सम्मिलित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
