
सीहोर. स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में रोजगार मेला यशस्वी ग्रुप पीपीई प्रोजेक्ट रोजगार कार्यालय रीवा तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना संभागीय कार्यालय रीवा के सहयोग से आयोजित किया गया।
रोजगार मेले में 1 कम्पनी ऑफलाइन तथा कुल 3 कम्पनियां आदित्य बिरला ग्रासिम गुजरात, कपारो इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड गुजरात एवं आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा रोजगार के लिए साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले में 60 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। रोजगार मेले में 6 छात्रों का चयन आगे की प्रक्रिया किया गया तथा ऑनलाईन 18 विद्यार्थियों के कंपनियों को साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन रोहिला छात्र-छात्राऐं, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
