
उज्जैन |दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण एवं नियोजन उपलब्ध कराने 14 युवाओं जिसमे 09 युवक व 05 युवतियों को मुख्य कार्यपालन आधिकारी जनपद पंचायत शुजालपुर नितिन भट्ट की उपस्थिति में ड्रीम विवर इंदौर प्रशिक्षण केंद्र हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ द्वारा युवाओं से चर्चा कर प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की व योजना अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण को नियमित रूप से प्राप्त करने उत्साहवर्धन किया।
जिला प्रबंधक बलवंत शितोले ने बताया की योजना अंतर्गत रिटेल सेल्स व लोजिस्टिक का निरूशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 03 माह, 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को प्रदाय किया जाता हैं। प्रशिक्षण उपरांत विभिन्न संस्थाओ में कलेक्ट्रेट दर पर रोजगार से लगाया जाता हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवा जो निर्धारित पात्रता रखते हैं वे योजना अंतर्गत लाभान्वित होने के लिए जनपद व जिला पंचायत में ग्रामीण आजीविका मिशन शाखा में अपना पंजीयन करा सकते हैं।
