
विदिशा, 25मई । campussamachar.com, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्राचार्य ने बताया कि डीएल एड नियमित पाठ्यक्रम सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। इच्छुक आवेदक 29 मई तक च्वाइंस फीलिंग कर सकेंगे इसके लिए आवेदकगण एमपी ऑन लाइन के कियोस्क सेन्टर से अपना रजिस्ट्रेशन, एडिटिंग कार्य भी करा सकेंगें।
