-
वर्मा जी इससे पहले भी विद्यालय की साफ सफाई , पौध्ररोपण जैसे कई कार्य करके एक आदर्श प्रस्तुत कर चुके हैं .
बिलासपुर , 29 अक्तूबर , दिपावली के अवकाश में लोग परिवार के साथ घुमने निकल जाते हैं पिकनिक पार्टी मनाते हैं लेकिन एक शिक्षक ऐसा भी है जिन्होंने छुट्टीयों में भी अपने स्कूल के सेवा कार्य में लगे रहे। जी हां संकुल सेमरताल विकास खंड बिल्हा के शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी पूरी छुट्टियों में अपने स्कूल का रंग रोगन और खरपतवार को साफ सफाई करने में लगे रहे।
स्कूल के प्रांगण में लगे पेड़ पौधे को पानी डालना और पेंटर अखैबर के साथ लिपाई पुताई में सहयोग करते रहे। वर्मा जी ने बताया कि बरसात के बाद भवनों के स्थिति बहुत खराब हो जाती है दरार, प्लास्टर,कलर उखड़ जाता है बरसात के बाद एक बार पुनः लिपाई पुताई कराना पड़ जाता है और मरम्मत कार्य भी कराना पड़ता है इसीलिए छुट्टी का उपयोग करते हुए थोड़ा बहुत काम कराया गया है। वर्मा जी ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता। लगता है कि ये काम को करना चाहिए तो फिर भिड़ जाना चाहिए लोग क्या कहेंगे इसके पीछे न जाके आप जो करना चाहते हैं उसे करें ऐसा काम जिसमें सबका भलाई हो। वर्मा जी इससे पहले भी विद्यालय की साफ सफाई , पौध्ररोपण , जैसे कई कार्य करके एक आदर्श प्रस्तुत कर चुके हैं .
