
- ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा यह निःशुल्क तैयारी उन ग्रामीण छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो इन प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश पाना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कोचिंग नहीं ले पाते। जय कौशिक जैसे शिक्षकों का सहयोग इस प्रयास को और भी बल देता है।
बिलासपुर , 25 सितम्बर , जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा, संकुल कन्या बिल्हा में बिल्हा और बिल्हा के आसपास के बच्चों को नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करा रही । यह तैयारी निःशुल्क कोचिंग शिक्षा एक सेवा टीम के शिक्षक कलेश्वर साहू व राजेश यादव अपना अमूल्य समय निकलकर करा रहे हैं।
Motivational News & Inspiring Stories : ‘शिक्षा एक सेवा’ टीम को आज एक शिक्षक से सहयोग मिला। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा के व्याख्याता श्री जय कौशिक जी ने इस नेक कार्य के लिए ₹ 1001 ( एक हजार एक रुपया ) दान के रूप में सहयोग प्रदान किए। छात्रों के भविष्य को संवारने में लगे इस अभियान में सहयोग देने के लिए शिक्षक कलेश्वर साहू, राजेश यादव ने जय कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया। जय कौशिक एक ऐसे शिक्षका है, जो बच्चों के लिए तन – मन – धन से पूरी निष्ठा से शिक्षा के प्रति समर्पित होकर अपना कार्य कर रही है उनकी इन समर्पण को देखकर ही स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन उन्हें राज्यपाल सम्मान 2025 – 26 हेतु नामांकित भी किया जा चुका है। श्री कौशिक जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके है।
‘Motivational News: शिक्षा एक सेवा’ टीम द्वारा यह निःशुल्क तैयारी उन ग्रामीण छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो इन प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश पाना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कोचिंग नहीं ले पाते। जय कौशिक जैसे शिक्षकों का सहयोग इस प्रयास को और भी बल देता है। यह आयोजन दर्शाता है कि कैसे छोटे-छोटे सहयोग भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
trending video
