
लखनऊ. जब मैं गोवा में थी तो मेरे पास हरदयाल मौर्य जी का कॉल आया और उन्होंने बताया कि जिस पर शाम को कुछ समय पहले हजरतगंज चौराहे से हमने उठाया था जिसके सिर में ढेर सारे कीड़े लगे हुए थे। सिर के पीछे का हिस्सा पूरा कीड़े लोग खा चुके थे। वह पेशेंट आज मेडिकल कॉलेज से चलकर हजरतगंज चौराहे पर रॉयल कैफे की चाट खाने का मन किया तो आ गया ऐसा उसने बताया।
आप सोचिए कि यह वीडियो देख कर मुझे कितनी खुशी हो रही होगी कि एक छोटी सी मदद से एक ऐसे व्यक्ति की जान बच गई जिसको देखने के बाद 100 मैसेज 100 व्यक्ति यही कह रहे थे कि इसकी जिंदगी अब ज्यादा दिन की नहीं है यह जल्द ही मर जाएगा वह व्यक्ति ठीक होकर अपने पैरों पर चलकर चाट खाने की इच्छा जाहिर करता है। प्रभु की महान कृपा है उस पर हम पर और हरदयाल जी पर प्रभु ऐसा ही कृपा बनाए रखें। आप लोगों का विश्वास कायम रख रहे ताकि हम भी दिल और जान से जुटे रहें सब की सेवा में पहली तस्वीर और दूसरी तस्वीर में फर्क साफ देख सकते हैं आप (जैसा वर्षा वर्मा ने जानकारी शेयर की)।
