
- भाजपा प्रदेश कार्यालय में सीएम योगी ने की पत्रकार वार्ता
- 11 वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित प्रदर्शनी का भी सीएम ने किया अवलोकन
लखनऊ, 10 जून, campussamachar.com, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल करार दिया।
उन्होंने ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) कहा कि इन 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है, बल्कि स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों को भी एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का 11 वर्ष का यह कार्यकाल नए भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है। इस स्वर्णिम कालखंड के लिए हम उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को बधाई देते हैं।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि मोदी का स्पष्ट कहना है कि जहां तकनीक है वहां तरक्की है। आपने देखा होगा कि जहां भाजपा की सरकार है वहीं गरीब कल्याण भी है। मोदी जी का स्पष्ट कहना है कि शासन अब सेवा का माध्यम बनेगा। सरकार आम जनमानस के साथ सहभागी बनेगी। सुशासन अब संस्कृति के रूप में देखने को मिल रहा है।
11 वर्ष के प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल को हमने इन रूपों में देखा है। 11 वर्ष ( Modi Govt 11 Years) का यह कार्यकाल सेवा को संकल्प के रूप में, सुशासन को संस्कृति के रूप में और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही है नया भारत, यही है विश्व का नए भारत पर विश्वास। मुख्यमंत्री ने कहा, आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आमजन का विश्वास टूटा था, विश्वास खंडित हुआ था, वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी।
पिछले 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के रूप में भ्रष्टाचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक बनाकर भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की एक सुदृढ़ नींव का निर्माण करते हुए अगले 25 वर्ष के व्यापक कार्य योजना पूरे भारतवासियों के सामने प्रस्तुत की है।
उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत में न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि सुरक्षा की मोर्चे पर, सुशासन के मोर्चे पर और आर्थिक मोर्चे पर भी एक नई पहचान बनाई है। शासन की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही अब शासन की एक नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं, बल्कि विरासत और विकास का बेहतर समन्वय करते हुए, आम जनमानस को साथ लेकर चलने की एक नई प्रवृत्ति को दुनिया के अंदर भारत को नई पहचान दिलाई है। अब चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्रता के अनुरूप हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है।
सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास यह शासन की नीति का हिस्सा बना है और शासन अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के संतुष्टीकरण के आधार पर अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहा है। पिछले 11 वर्षों के अंदर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, डिजिटल इंडिया के माध्यम से मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक मॉडल भी भारतवासियों को देखने को मिला है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस भी भारत में 140 करोड़ भारतवासियों ने देखा है।
मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सरकार के 11 साल ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं जब पूरी दुनिया में भारत की सैन्य शक्ति की पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया के द्वारा ट्रस्टेड उस ताकत को देखा है जो अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सबको देखने को मिला है। अब वह प्रवृत्ति नहीं जो 2014 के पहले आतंकवाद के मुद्दे पर देखने को मिलती था कि भारत तो केवल शांति का पक्षधर है।
हर हाल में हमें शांति के रट लगाने की जो आदत 2014 के पहले पड़ गई थी, मोदी जी ने न्यू नॉर्मल के माध्यम से उस अवधारणा को पलट करके सज्जनों के साथ शांति से विकास की बात करेंगे, लेकिन कोई हम पर युद्ध थोपेगा, हमारी सुरक्षा पर सेंध लगाएगा, भारत के अंदर आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा तो उसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही होंगे। यह भारत ने मेड इन इंडिया की ताकत के माध्यम से करके दिखाया है और दुनिया ने इस ताकत का एहसास भी किया है। यही नहीं, 1952 से लगातार भारत पर थोपे गए धारा 370 को पूरी तरह समाप्त करके जम्मू कश्मीर को, लद्दाख को, भारत के कानून के अनुरूप संवैधानिक दायरे में लाकर भारत की अखंडता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश के जनमानस को प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का जो मंत्र दिया, इसके लिए उन्होंने पंच प्रण और 11 संकल्प प्रत्येक भारतवासी को याद कराए थे। यह पंच प्रण, विकसित भारत का संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य का पालन हैं। 11 वर्ष के कालखंड को अगर आप देखेंगे तो सरकार ने विकसित भारत की जो आधारशिला रखी है वह इन्हीं पंच प्रण को ध्यान में रखकर की है और इसी के आधार पर विकसित भारत का यह मॉडल भारत को दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में भी स्थापित करता है।
जो 11 संकल्प मोदी जी ने प्रत्येक भारतवासी के लिए सुनिश्चित किये हैं उनमें कर्तव्य का पालन, एक समावेशी विकास, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, समाज के प्रत्येक तबके को ध्यान में रखकर पिछले 11 वर्ष में किए गए गरीब कल्याणकारी, लोक कल्याणकारी कार्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट का जो मॉडल है यह सभी उसके हिस्से हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए डीबीटी के माध्यम से जो कार्य पिछले 11 वर्ष के अंदर देखने को मिले हैं स्वतंत्र भारत के 65 वर्षों में इस प्रकार का मॉडल कभी भी देखने को नहीं मिला था। कानून का सम्मान, वंशवाद की राजनीति का अंत, इतिहास की उन गलतियों की पुनरावृत्ति नहीं होने देना है जिनके कारण देश गुलाम हुआ था। इसके लिए आवश्यक है कि वंशवाद की राजनीति को खत्म किया जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को नेतृत्व, मातृ वंदना कार्यक्रम से लेकर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम से लेकर के नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक किए गए अनेक कार्यक्रम, सैनिक स्कूलों में बेटियों की भर्ती हो, नेशनल डिफेंस एकेडमी में भी पहली बार महिलाओं की भर्ती हो सके और वह भी सेवा में उच्च सैन्य अधिकारी के पद पर जा सके यह पहली बार हुआ है।
इसके साथ ही, संविधान का सम्मान, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान का हर हाल में सम्मान होगा और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने 26 नवंबर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में पूरे देश के अंदर 2015 से इस कार्यक्रम को करने की कार्यवाही पहली बार शुरू की। आरक्षण की सुरक्षा, सामाजिक दृष्टि से जो भी पिछड़े हैं, दलित है, वंचित हैं, उनको इस संविधान प्रदत सुविधा का अधिकार मिलना ही चाहिए। हर हाल में उनको यह अधिकार मिले इसके लिए उनकी सुरक्षा।
राज्यों में बिना भेदभाव के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर उनके समग्र विकास को बढ़ाने का कार्य हो या सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करना और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए किए गए प्रयास। यह 11 संकल्प है जिसे ध्यान में रख करके पिछले 11 वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब ने एक नए भारत का दर्शन किया है।
सीएम योगी ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अगर हम चर्चा करते हैं तो याद करिए 2014 के पहले का भारत, अस्थिर अर्थव्यवस्था थी। लोगों को विश्वास नहीं था। 1947 से लेकर के 20…
