
लखनऊ /अयोध्या, 14 जनवरी,campussamachar.com, . भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly constituency ) पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज मंगलवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया . भाजपा ने यहां से चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है , जबकि समाजवादी पार्टी पूर्व में ही यहां से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है.
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे और इसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर अयोध्या से सांसद चुने जाने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है और यहीं उपचुनाव हो रहे हैं . मिल्कीपुर विधानसभा 2022 में जहां समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी वहीं 2017 में इस सीट पर भाजपा के गोरखनाथ चुनाव जीते थे .
अब पुनः भारतीय जनता पार्टी इस सीट को जीतने के लिए जोर राजमाइश कर रही है . मुख्यमंत्री स्वयं चुनावी रणनीति तैयार करते हुए विधायकों और मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की है .यहां पर 17 जनवरी तक नामांकन होगा , 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 20 जनवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे यहाँ 5 फरवरी को यहां मतदान और 8 फरवरी को मतगणना की जाएगी .
Milkipur Vidhan Sabha अगर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान की बात करें तो वह रुदौली से दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं. चंद्रभान प्रसाद का मुख्य व्यवसाय कपड़ा कारोबार है और उनका मुख्य कार्य रुदौली कस्बे में ही संचालित होता है . पार्टी सूत्रों ने बताया कि चंद्रभान पासवान पिछले कई सालों से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए मिल्कीपुर विधानसभा सीट में जीतने में कई चुनौतियां पेश आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी जहां मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीतकर अयोध्या संसदीय सीट की हार का बदला लेना चाहती है, वहीं समाजवादी पार्टी इस सीट को हर हाल में जीतकर अपने दमखम को बरकरार रखने की कोशिश में है . हालांकि भाजपा के लिए यहां जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं है क्योंकि यहाँ भाजपा 2017 में जीत चुकी है.
