

- पिपराघाट में कर्तव्या फाउंडेशन एवं सालिग राम मंदिर व घाट ट्रस्ट द्वारा आयोजित सुंदरकांड एवं समरसता भोज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सम्पर्क प्रमुख डॉ हरनाम सिंह ने दिया संबोधन।
लखनऊ , 17 जनवरी। मकर संक्रांति -सम्यक दिशा में क्रांति है जो सभी प्रकार से शुभ तथा समाज जीवन का उन्नयन करने के साथ ही समाज को हीनता से श्रेष्ठता की ओर, निराशा से आशा की ओर जाने की प्रेरणा देती है। मकर संक्रांति सामाजिक परिवर्तन का वाहक बने इस हेतु मकर संक्रांति के अवसर पर सुन्दर कांड एवं समरसता भोज का यह भव्य आयोजन है।
उक्त बातें पिपराघाट में कर्तव्या फाउंडेशन एवं सालिग राम मंदिर व घाट ट्रस्ट द्वारा आयोजित सुंदरकांड एवं समरसता भोज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह सम्पर्क प्रमुख डॉ हरनाम सिंह ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है। मकर संक्रांति यानी सूर्य का दिशा परिवर्तन से मौसम परिवर्तन और मन के परिवर्तन से व्यवस्था का सम्यक परिवर्तन। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है तथा दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण प्रारंभ होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में परिवर्तन लाकर राष्ट्र को समुन्नत कर स्थायी परिवर्तन में विश्वास रखता है। मकर संक्रांति का पर्व हमें अपने मानस में व्यापक परिवर्तन कर सही दिशा में जाने की प्रेरणा देता है।

समाज से हम जो कुछ लेते हैं उसे किसी ना किसी माध्यम से समाज को वापस लौटाना ही दान होता है। दान अहसास जगाता है कि भगवान ने हमें इतना योग्य बनाया है, हम किसी के मददगार हो सकते हैं। हिन्दू समाज के उत्थान और पतन से देश का उत्थान और पतन जुड़ा होता है । इसलिए व्यक्ति-समाज को अपना व्यवहार आदर्श बनाकर मकर संक्रांति का यह उत्सव सामाजिक परिवर्तन वाहक बने तभी देश का कल्याण होगा। इसी हेतु संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन का धेय्य लेकर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक खिचड़ी ग्रहण कर सामाजिक समरसता का शसक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के विभाग सेवा प्रमुख एवं कर्तव्या फाउंडेशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने किया। जिसमे प्रमुख रूप से राम हौसला सिंह, विनोद सिंघल, श्रीमन्दर अग्रवाल, अशोक बंसल, सतीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विनीत यादव, भाग प्रचार प्रमुख रमाकांत, कृष्ण मोहन,ललित मोहन, श्याम सुन्दर, अरुण अग्रवाल एवं राजेश सिंह सहित फाउंडेशन एवं ट्रस्ट से सम्बंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।
#BBAU #lucknow में प्रख्यात स्वदेशी चिन्तक कश्मीरी लाल जी का अद्भुत व्याख्यान | Swami Vivekanand Jayanti
Trneding Video जरुर देखें
