
- बिलासपुर में यह मूवी कॉन्प्लेक्स एवं 36 सिटी मॉल में लगी है। IMDB में 9.8 रेटिंग वाली इस मूवी को पब्लिक का बहुत प्यार मिल रहा है।
बिलासपुर , 27 जुलाई , श्रीमद भागवतम जैसे वैदिक शास्त्रों पर आधारित, अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित मूवी महावतार नरसिंह ( Mahavatar Narsimha Movie) एक एनिमेटेड मूवी है, इसमें हमारे वैदिक कथाओं को बहुत ही सुंदर रूप से दिखाया गया है। बिलासपुर में यह मूवी कॉन्प्लेक्स एवं 36 सिटी मॉल में लगी है। IMDB में 9.8 रेटिंग वाली इस मूवी को पब्लिक का बहुत प्यार मिल रहा है।
इस्कॉन बिलासपुर के जुगल किशोर दास, सर्वमंगल दास, आदि केशव दास, जीव गोस्वामी दास, शैलेन्द्र दास एवं अन्य कई लोगों द्वारा इस मूवी को देखा गया और सराहा गया। चरित्र हनन, नग्न प्रदर्शन के दौर में ऐसी शुद्ध, सात्विक फिल्म आम जनता को अवश्य ही देखना चाहिए।
