

- समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने सरकार से माँग किया कि रात्रिकालीन त्यौहारों के अगले दिन ‘सार्वजनिक अवकाश’ घोषित किया जाय।
लखनऊ, 03 अक्तूबर , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति द्वारा दसहरा पर्व पर गाँधी व शास्त्री जयंती मनाई गई तथा सरकार से माँग की गई कि रात्रिकालीन पर्वों पर दूसरे दिन अवकाश घोषित किया जाय.
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/ntoC8bxZTSI?feature=share
“उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ” द्वारा राजाजीपुरम् कालोनी,लखनऊ में दसहरा पर्व पर ‘ गाँधी व शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया।समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने सरकार से माँग किया कि रात्रिकालीन त्यौहारों के अगले दिन ‘सार्वजनिक अवकाश’ घोषित किया जाय।

कार्यक्रम में विशेष रूप से टी.आर.मिश्र,बी.एल.अवस्थी,राज कुमार बाजपेई,शिव शंकर सिंह,रमेश चंद्र रस्तोगी,बी.एल.तिवारी,राम मूर्ति मौर्य,सोमेश त्रिपाठी,विमल कुमार श्रीवास्तव,मधु त्रिपाठी,श्रीकान्त गुप्ता,सीमा शर्मा,जितेन्द्र सिंह,नम्रता मिश्रा,चंद्र प्रकाश अवस्थी,राम सिंह,सुरेश मिश्र,राजेन्द्र श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,सुरेश सक्सेना आदि मौजूद थे।

