

लखनऊ , 29 मई , campus samachar.com, आज 29 मई को महाराणा प्रताप चौक लखनऊ में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के हिंदी पंचांग के आधार पर ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया के अवसर पर भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह जी,प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया के सानिध्य में आयोजित जन्मजयंती का आयोजन किया गया .समाज के वरिष्ठ नेताओं ने भारी संख्या में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगो को संबोधित किया ।

कार्यक्रम में जयवीर सिंह जी (पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), प्रशांत सिंह अटल, संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू जी ( विधायक सवायजपुर हरदोई) राजेश्वर सिंह (विधायक सरोजिनी नगर लखनऊ),वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सिंह जी ,राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह , राजेश राय जी (भाजपा नेता), श्रीमती श्वेता सिंह जी(भाजपा नेत्री), श्रीमती स्वाति सिंह जी (भाजपा नेत्री) सहित भारी संख्या में समाजसेवी मौजूद रही ।

