
लखनऊ, 17 जनवरी, campussamachar.com, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) से कुंभ स्नान ( Mahakumbh 2025 ) के लिए तीन दिन का विशेष अवकाश देने की मांग की है . संघ के अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का होता है.
Mahakumbh 2025 : भारतीय संस्कृति के अनुरूप इस महाकुंभ स्नान ( Mahakumbh 2025) का विशेष महत्व है . इसलिए संगठन की ओर से यह मांग की जाती है कि महाकुंभ स्नान ( Mahakumbh 2025 ) के लिए प्रदेश में तीन दिन का विशेष अवकाश देने की कृपा करें ताकि शिक्षक स्नान ध्यान पूर्ण लाभ अर्जित कर सकें. संगठन ने इस सफल आयोजन के मुख्यमंत्री की सराहना भी की है . विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष तिवारी की और से प्रेषित पत्र में यह भी कहा गया है कि तीन दिन का अवकाश इसलिए जरूरी है कि दो दिन आवागमन में और एक दिन स्नान ध्यान में व्यतीत होंगे . शिक्षक संगठन के पदाधिकारी का कहना है कि अब अगला महाकुंभ( Mahakumbh 2025) दो-तीन पीढ़ियां के बाद ही आएगा, इसलिए राज्य सरका पुण्य लाभ प्रदान करने अर्जित करने के लिए हमें 3 दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत करें.
देखें मांगपत्र

