

- निर्वाचित पदाधिका रियों ने आश्वस्त किया कि उनकी जीत शिक्षक समुदाय की प्रतिष्ठा की जीत है और शिक्षकों से जुड़े सभी मामलों को हर स्तर पर सुलझाने के लिए तत्पर रहेंगे .
लखनऊ,03 जून,campus samachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( LUTA ) के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले अध्यक्ष अनित्य गौरव और प्रोफेसर राममिलन को शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों की ओर से लगातार बधाइयां देने का सिलसिला जारी है . शनिवार को चुनाव होने के बाद रविवार होने के कारण विश्वविद्यालय बंद रहा और सोमवार को जब खुला तो दिनभर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी संगठनों ने अध्यक्ष व महामंत्री से भेंट कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी .

दोनों निर्वाचित पदाधिकारी अपने विभागों में शुभकामनाएं लेते हुए सभी को सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते रहे. निर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि उनकी जीत शिक्षक समुदाय की प्रतिष्ठा की जीत है और शिक्षकों से जुड़े सभी मामलों को हर स्तर पर सुलझाने के लिए तत्पर रहेंगे . पदाधिकारियों ने शिक्षकों की लंबित विभिन्न समस्याओं को लेकर भी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय से सौजन्य भेंट की. ( LUTA पदाधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि वे जल्दी शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के साथ बातचीत करेंगे .

उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( LUTA ) के चुनाव के लिए 31 मई को मतदान हुआ था और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए गए थे . विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( LUTA ) के चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हो गए थे और इसको लेकर शिक्षकों में काफी दिलचस्पी भी दिख रही थी . निर्वाचित हुए अध्यक्ष डॉ अनित्य गौरव निवर्तमान लूटा कार्य समिति में महामंत्री के रूप में कार्यरत थे , जबकि निर्वाचित महामंत्री प्रोफेसर राम मिलन LUTA के विभिन्न पदों पर लंबे अरसे तक काम कर चुके हैं और विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रशासनिक समितियां और प्रशासनिक पदों पर भी सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं .

शिक्षक संघ के चुनाव में विजय पदाधिकारियों को लगातार बधाइयां मिल रही है और साथ ही यह अपेक्षा भी व्यक्त की जा रही है कि वे शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए सम्मानजनक रास्ता निकालेंगे.


