
- स्टाफ क्लब में आयोजित आम सभा में चुनाव अधिकारी प्रोफेसर दिनेश कुमार ने पद एवं को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अभिवादन के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ, 4 जून,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( LUTA ) के पदाधिकारियों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। लूटा ( LUTA ) के चुनाव 31 मई को हुए थे। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ( LUTA ) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आज 04 जून 2025 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। विवि परिसर स्थित स्टाफ क्लब में आयोजित आम सभा में चुनाव अधिकारी प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी को पद एवं को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अभिवादन के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
लविवि शिक्षक संघ ( LUTA ) का चुनाव 31 मई को हुआ था। यहां सुबह नौ बजे दोपहर तीन बजे तक मतदान में 389 शिक्षकों ने वोट किया था। परिणाम जारी होने पर अध्यक्ष पद पर डॉ. अनित्य ने 197 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. विनीत वर्मा को 22 वोट से शिकस्त देकर जीत का खिताब अपने नाम किया था। तीसरे प्रत्याशी डॉ. अजय आर्या महज 16 मत ही जुटा सके थे. महामंत्री पद के लिए भी रोचक मुकाबला हुआ था। इस पद के लिए दोबारा मतगणना करवा कर प्रत्याशियों को संतुष्ट किया गया था। इसमें 196 वोट पाकर विजेता बने प्रो. राम मिलन ने डॉ. राजेंद्र वर्मा को 25 वोट से हराया था। तीसरे स्थान पर रहीं डॉ. अमिता कनौजिया को 43 वोट ही मिले थे।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी में ये शामिल
लूटा (LUTA ) की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में डॉ. अनित्य गौरव और महामंत्री पद पर प्रो. राममिलन निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रो. मोनिषा बनर्जी, डॉ. एसए अरशद और डॉ. सीआर गौतम ने जीत हासिल की। संयुक्त मंत्री पद पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. करुणा शंकर, डॉ. आकाश अस्थाना विजयी हुए। डॉ. दिनेश यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। विज्ञान संकाय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. भरत कुमार, डॉ. सुचित कुमार चुने गए। कला संकाय में प्रतिनिधित्व के लिए डॉ. श्यामलेश कुमार, डॉ. गौरव सिंह व डॉ. अन्नामलि सेंथिल कुमार निर्वाचित हुए। वाणिज्य संकाय, शिक्षा संकाय, ललितकला संकाय व विधि संकाय का प्रतिनिधित्व क्रमशः डॉ. चंद्रकांत कुशवाहा, डॉ. संजय यादव, डॉ. आलोक कुमार व डॉ. निहारिका करेंगे। प्रबंधन संकाय के प्रतिनिधित्व के लिए पूर्व कुलसचिव संजय मेधावी विजेता बने.
यह VIDEO भी देखें
