
लखनऊ, 1 सितम्बर , campussamachar.com, पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ लखनऊ विश्वविद्यालय (1972-73)/ पूर्व अध्यक्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं पूर्व विधायक रविंद्र सिंह की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया .
सभी लोगों ने रविंद्र सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए राजनीति में छात्रसंघ के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया . लोकतंत्र में छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी होती है यह नेतृत्व की निडर व निर्भीक पौध को पैदा करती है इसलिए छात्रसंघ की बहाली होनी चाहिए तभी रविंद्र सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी .
श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले विधायक प्रतीक भूषण सिंह,विधायक कुवर सुशांत सिंह, विधायक अजय सिंह,मीसम चौधरी,राहुल राज रस्तोगी, श्रीमती प्रियदर्शिनी सिंह,आनंद सिंह,अजय विक्रम सिंह, आशुतोष सिंह,प्रवीण सिंह,आयुष तिवारी,अमित सिंह चौहान,अमित श्रीवास्तव,अनूप शर्मा,राघवेंद्र सिंह,सक्षम गुप्ता, मोहम्मद जमील आदि पूर्व व वर्तमान छात्रों ने शहीद रविंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू ने किया श्रद्धांजलि सभा संचालन पूर्व छात्रनेता आरपी सिंह चौहान एवं आभार छात्रसंघ समन्वयक डॉ महेंद्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया !
