

- UPS को लेकरआक्रोश, शिक्षक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री को भेजा
लखनऊ , 01 अप्रैल , campussamachar.com, एनपीएस के विरोध में पूरे देश के हर जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों, कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है . लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA ) ने भी पूरा समर्थन दिया दिया और काली पट्टी बांधी. एन० एम०ओ० पी० एस० तथा अटेवा पेंशन बचाओ मंच उ०प्र० के आह्वान पर आज 1 अप्रैल 2025 को सभी शिक्षकों, कर्मचारियों ,अधिकारियों ने यूपीएस तथा एनपीएस के विरोध में काला दिवस मनाया ।

यूपीएस तथा एन पी एस के विरोध में पूरे देश का हर शिक्षक कर्मचारी अधिकारी बाँह पर काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। एन एम ओ पी एस व अटेवा के अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु*ने बताया कि केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू कर रही है।

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा ) के पदाधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू की जा रही यूपीएस योजना एन पी एस से भी घातक है। यूपीएस किसी भी प्रकार कर्मचारियों के हित में नहीं है। देश के अर्द्ध सैनिक बलों को भी नहीं छोड़ा नेताओं ने वे भी पेंशन को लेकर चिंचित है। यूपीएस और एनपीएस के विरोध में पूरे देश के हर जिला मुख्यालयों पर शिक्षकों, कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा ) के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर आरबी सिंह मून , महामंत्री अनित्य गौरव ने परिसर में घूम गूम कर विभिन्न भौतिकी , कामर्स सहित विभागों जाकर शिक्षकों को जानकारी दी और ops का समर्थन करने के लिए सहयोग माँगा .

