

- कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह वीरू द्वारा एवं छात्रसंघ भवन के जीर्णोद्धार व चुनाव की मांग का समर्थन किया आभार छात्रसंघ समन्वयक डॉक्टर महेंद्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया.
लखनऊ, 25 अप्रैल,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष स्मृतिशेष श्रद्धेय रवि सिंह जी की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन छात्रसंघ भवन के प्रांगड़ में छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों/पूर्व छात्रनेतायों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी जीने उक्त अवसर पर वी विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रसंघ भवन के जीर्णोद्धार व लॉन के सौंदरीकरण की मांग रखी, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ राजपाल कश्यप व पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन प्रदीप सिंह बब्बू ने छात्रसंघ बहाली की मांग दोहराते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार से मांग की.

इस अवसर पर पूर्व छात्रनेता एडवोकेट रामउग्रह शुक्ला मान सिंह सेंगर,डॉ संजय सिंह,उपेंद्र सिंह छोटू,पूर्व छात्र नेता इंद्रभूषण यादव,प्रिंस कुमार,सूरज यादव,प्रमोद यादव जी, मनोज यादव जी, मोहित कश्यप ,जीतू कश्यप,अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग चौधरी, श्रेयांश आर्यन, कांछी यादव, शिवम कृष्ण यादव, हिमांशु संघर्षी, सुमित पाल, मिष्ठी खरे, तौकील गाजी, नवनीत यादव, प्रेम प्रकाश यादव, मोहसिन रजा, अनुराग चौधरी, अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह वीरू द्वारा एवं छात्रसंघ भवन के जीर्णोद्धार व चुनाव की मांग का समर्थन किया आभार छात्रसंघ समन्वयक डॉक्टर महेंद्र अग्निहोत्री द्वारा किया गया.

