
- लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉ संजय शुक्ला ने कर्मचारियों को प्रोन्नति किए जाने की संस्तुति प्रदान करने पर समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद मोहन,कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है.
लखनऊ , 06 फरवरी ,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉ संजय शुक्ला के कार्यकाल में आज विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है . इस उपलब्धि के लिए लंबे समय से कर्मचारियों को इंतजार था और यह उपलब्धि है प्रोन्नति की.
विश्वविद्यालय प्रशासन ( lucknow university ) ने प्रोन्नति समिति की बैठक में पात्र कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए हरी झंडी देते हुए प्रमोशन करने की संस्तुति प्रदान की है .लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ( lucknow university ) द्वारा आज आहूत प्रोन्नत समिति की बैठक ने 10 कर्मचारियों क्रमशः कुलसचिव कार्यालय के अनिल कुमार अवस्थी, अमर बहादुर , श्याम कुमार , रविशंकर एवं श्रीकृष्ण कश्यप के साथ ही केंद्रीय लेखा कार्यालय के नवीन श्रीवास्तव , संजू पांडेय व मीनाक्षी श्रीवास्त कला संकाय के डॉo ओपी सिंह जी एवं टैगोर पुस्तकालय के राहुल मिश्रा को कार्यालय अधीक्षक के पद पर पदोन्नति किए जाने की संस्तुति प्रदान कर दिया है।
इनके साथ ही कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर 49 कर्मचारियों को प्रोन्नत किए जाने की संस्तुति प्रदान कर दिया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री डॉ संजय शुक्ला ने कर्मचारियों को प्रोन्नति किए जाने की संस्तुति प्रदान करने पर समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद मोहन,कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है . इनके साथ ही शिक्षणेत्तर अनुभाग के सभी कर्मचारी साथियों विशेष रूप से का डीपी शुक्ला, सुशील पांडे, आदित्य दुबे और अक्षय शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है.
