लुआक्टा ने प्रभारी कुलपति प्रोफ़ेसर मनुका खन्ना से आग्रह किया है कि छात्र हित में LURN खोलने का आदेश प्रदान करने का कष्ट करे।
लखनऊ , 02 अगस्त , कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ को एक चिट्ठी लिखने से हडकंप मच गया है . प्रभारी कुलपति प्रोफ़ेसर मनुका खन्ना भी समझ नही पा रही है कि आखिर ये सब कैसे हो गया कि लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त कालेज शिक्षक संघ को पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है . लुआक्टा के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशु केडिया द्वारा यह पत्र LURN खोलने के संबंध में लिखा गया है .
लुआक्टा के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशु केडिया ने प्रभारी कुलपति प्रोफ़ेसर मनुका खन्ना को पत्र के माध्यम से बताया है कि संघ के संज्ञान में आया है कि, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा LURN पोर्टल बन्द कर दिया गया है, जिससे छात्रों को प्रवेश की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय से सह्युक्त महाविद्यालयो मे प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है, आप अवगत है कि वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय की सीमा, लखनऊ शहर के अतिरिक्त चार जिलों में भी विस्तारित हो गयी है, इन जिलों में महाविद्यालयो मे प्रवेश हेतु सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र प्रवेश हेतु आते हैं। लुआक्टा ने प्रभारी कुलपति प्रोफ़ेसर मनुका खन्ना से आग्रह किया है कि छात्र हित में LURN खोलने का आदेश प्रदान करने का कष्ट करे।
