
परिनियम के बिंदु 11.1 मे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयो मे ग्रीष्म अवकाश घोषित किये जाने का प्रावधान किया गया है।
लखनऊ , 9 मई 2024 campussamachar.com, । लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ सहयुक्त महविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा) के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामंत्री डा अंशु केडिया ने आज प्रोफेसर आलोक कुमार राय कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) को ग्रीष्म अवकाश को लेकर पत्र लिखा है । पत्र में कहा है कि आप अवगत हैं कि यू जी सी विनियमन 2018 को उ 0 प्र 0 शासन के शासनादेश संख्या 1190/ सत्तर-1-2019-16(114) /2010 दिनांक 15 अक्टूबर 2019 को उ 0 प्र 0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 50(6) के द्वारा अंगीकृत किया गया है । परिनियम के बिंदु 11.1 मे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयो मे ग्रीष्म अवकाश घोषित किये जाने का प्रावधान किया गया है। कतिपय विश्वविद्यालयो द्वारा अवकाश घोषित भी किया जा चुका है ।
अत:कुलपति आलोक कुमार राय ( Prof. Alok Kumar Rai VC Lucknow University) से आग्रह है कि परिनियमावली मे उल्लिखित व्यवस्था के अनुसार लखनऊ विश्विद्यालय मे भी अवकाश घोषित करने, एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश में संचालित परीक्षाओं के लिये पूर्व की भांति एक कार्य दिवस पर एक प्रतिकर दिए जाने का आदेश प्रदान करने का कष्ट करें ।
