

- मुख्य मांगों में एसीपी , विनियमितीकरण, प्रोन्नति वेतनमान के अतिरिक्त उच्चीकृत वेतनमान निर्धारण , मृतक आश्रित की नियुक्ति आदि हैं .
लखनऊ , 22 मई, campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री डॉ संजय शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव के बीच कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा . मुख्य मांगों में एसीपी , विनियमितीकरण, प्रोन्नति वेतनमान के अतिरिक्त उच्चीकृत वेतनमान निर्धारण , मृतक आश्रित की नियुक्ति आदि हैं . कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को लगातार ज्ञापन और मांग पत्र दिए जा चुके हैं , लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है . कर्मचारी परिषद के नेताओं के मुताबिक पिछले माह 15 अप्रैल को कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था .
कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इन मांगों के बाबत विश्वविद्यालय प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे लेकिन अभी तक उन दिशा निर्देशों के रूप सकारात्मक प्रगति नहीं हुई है इसलिए विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद आंदोलन के लिए बाधित हो रही है और इसलिए पूर्व में विश्वविद्यालय के कुल सचिव को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा रहा है कि अगर समस्याओं और मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे .
