

- बैठक में कर्मचारी समस्याओं के समाधान में उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की भूमिका पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और तत्काल महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कराने और उसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के वर्तमान पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
लखनऊ /मेरठ , 26 अप्रैल, campussamachar.com, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ( Chaudhary Charan Singh University, Meerut ) के कर्मचारी संगठनों के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के वर्तमान पदाधिकारियों की बैठक आज 26 अप्रेल 2025 को पूर्वाह्न कुलपति कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारी समस्याओं के समाधान में उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की भूमिका पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और तत्काल महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कराने और उसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के वर्तमान पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक शामिल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ( Chaudhary Charan Singh University, Meerut ) के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों में कर्मचारी एसोशिएशन के अध्यक्ष विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष आकाश शर्मा व महामंत्री राजीव पाल के साथ ही कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा व महामंत्री वीरेंद्र सिंह नेगी डेली वेज कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा, महामंत्री विजय सिंह नेगी, अटेवा के जिला प्रचार सचिव विजय कुमार, राकेश कुमार मेहरा और संजय सिंह तोमर के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव व महामंत्री संजय शुक्ला, लविवि कर्मचारी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विनोद धर दुबे एवं पूर्व संगठन मंत्री संतोष तिवारी जी विशेष रूप से सहभागी रहे। बैठक सधन्यवाद सम्पन्न हुई।

