
पुरातन छात्र संगठन का विश्वास है कि पुरातन छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामंजस्य और परस्पर सहयोग से लखनऊ विश्वविद्यालय सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करता रहेगा।
लखनऊ , 06 अगस्त , लखनऊ विश्वविद्यालय पुरातन छात्र/ छात्राओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना जी से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी। कुलपति से मिलने वाले संगठन पदाधिकारियों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, पूर्व छात्र मनोज बरनवाल,पूर्व छात्रा डॉ अंशु केडिया, शरफ अब्बास,एडवोकेट पवन उपाध्याय,पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह वीरू शामिल रहे। सभी ने कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना को हबीबुल्लाह छात्रावास के पुरातन छात्रों द्वारा प्रकाशित युगांतर पत्रिका भी भेट की.

छात्र प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना को विश्वविद्यालय के शैक्षिक उन्नयन और विकास के प्रत्येक प्रयास में पुरातन छात्र संगठन के संपूर्ण सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। पुरातन छात्र संगठन का विश्वास है कि पुरातन छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामंजस्य और परस्पर सहयोग से लखनऊ विश्वविद्यालय सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करता रहेगा। पुरातन छात्र संगठन कुलपति महोदया के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता है और विश्वास करता है कि आपके नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति करता रहेगा। यह जानकारी अनिल सिंह “वीरू” पूर्व महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने दी है .
