
लखनऊ, 2 सितंबर । campussamachar.com, एक और दो सितंबर 2023 को लखनऊ यूनिवर्सिटी से संबद्ध नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ (NKV lucknow) में करियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत गठित समिति द्वारा डा. शर्मिता नंदी का प्रोफेसर पद पर व डा. सुनीता सिंह, डा. नेहा अग्रवाल का लेवल 10 से 11 में पदोन्नति की संस्तुति दी गई।
lucknow news : लुआक्टा अध्यक्ष डाक्टर मनोज पांडेय और महामन्त्री डा अंशु केडिया के अनुसार इसके लिए बनी कमेटी में विषय विशेषज्ञ प्रो.राजेंद्र राय बी.एच.यू (रिटायर्ड), प्रो.अरविंद मोहन,अर्थशास्त्र विभाग लखनऊ विश्विद्यालय, प्रो. आभा बिश्नोई,रसायनशास्त्र विभाग लखनऊ विश्विद्यालय, प्रो. वी . के. राय, रसायनशास्त्र विभाग लखनऊ विश्विद्यालय प्राचार्या, प्रो. मंजुला उपाध्याय , कॉलेज के आईक्यूएसी के सदस्य, सरकार द्वारा नामित सदस्या प्रो. अनुराधा तिवारी उपस्थित रही।
up teachers news : लुआक्टा अध्यक्ष डा. मनोज पांडे ने पदोन्नत प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय परिवार द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त शिक्षिकाओं को बधाई एव हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने बताया कि लुआक्टा लगातार शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहा है ।

