
- लुआक्टा अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामन्त्री डा अंशु केडिया ने स्पष्ट कर दिया गया है कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालयो के शिक्षकों का हक नही प्रदान किया जायेगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा और यदि विश्वविद्यालय द्वारा अपनी हठधर्मिता नही छोड़ी गयी तो आगामी परीक्षाओ का भी बहिष्कार किया जायेगा l
लखनऊ, 27 अगस्त, राजभवन के निर्देश पर लुआक्टा को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज दिनांक 27 अगस्त, 25 को शोध अध्यादेश की विसंगतियों को दूर करने एवं यू जी सी रेगुलेशन 2022 की मनमानी व्याख्या कर लखनऊ विश्वविद्यालय से सह्युक्त महाविद्यालयो स्नातक स्तर पर अध्यापन कार्य करने वाले शिक्षकों को शोध निर्देशक न बनाये जाने की संबंध में वार्ता हुई, किंतु वार्ता बेनतीजा रही, कुलपति महोदया द्वारा प्रतिनिधिमण्डल द्वारा अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा पारित अध्यादेश यू जी सी रेगुलेशन के विपरीत है , तथा इस रेगुलेशन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व मे अध्यादेश निर्गत किया जा चुका है तो अब इस पर नया अध्यादेश बनाये जाने की क्या आवश्यकता है, यह भी अवगत कराया गया कि एवं लुआक्टा द्वारा आंदोलन जारी रखने का निर्णय यथावत रहा,
LUACTA News : कल 28 अगस्त को लखनऊ विश्वविद्यालय से सह्युक्त लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहते हुए, कल दिनांक 28 अगस्त 2025 को, 11 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय में सरस्वती वाटिका पर धरना देंगे, तथा 1.30 बजे राजभवन मार्च करेंगे l कुलपति महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि आक्समिक कार्य परिषद की एजेंडे में शोध अध्यादेश पारित नही किया जायेगा, तथा जब विश्वविद्यालय मे पूर्णकालिक कुलपति आयेंगे, तभी इस विषय पर निर्णय होगा साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया कि विद्या परिषद मे इस अध्यादेश को लेकर आपत्तिया आई है, उसके आधार पर शोध अध्यादेश मे संशोधन किया जा रहा है l
संगठन द्वारा इसे लिखित रूप में जारी करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कुलपति महोदया ने इंकार कर दिया l सुच्य है कि यू जी सी रेगुलेशन मे शोध निर्देशक बनाये जाने के संबंध में Post Graduate College का प्रविधान किया गया है, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत अध्यादेश मे Post Graduate Programme in the Department का प्रविधान किया गया है, साथ ही साथ जिन विषयों में PG Course है, वहा Head of Department एक कमेटी बनाएंगे और उसके अनुसंशा पर शोध छात्र दिये जायेंगे l इस प्रकार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर का सीधे एवं Post graduate स्तर का Head of Department के माध्यम से शोध निर्देशक का अधिकार छिनने की विश्वविद्यालय द्वारा साजिश की जा रही l लुआक्टा द्वारा विश्वविद्यालय की गहरी साजिश का विरोध किया जा रहा है तथा स्पष्ट कर दिया गया है कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा महाविद्यालयो के शिक्षकों का हक नही प्रदान किया जायेगा, तब तक आंदोलन चलता रहेगा और यदि विश्वविद्यालय द्वारा अपनी हठधर्मिता नही छोड़ी गयी तो आगामी परीक्षाओ का भी बहिष्कार किया जायेगा l
न्त्री
