

- समारोह में मुख्य अतिथि प्रो0 आलोक कुमार राय, कुलपति ल0वि0वि0, विशिष्ट अतिथि प्रो. मनुका खन्ना प्रतिकुलपति व श्रीमती हिमानी चैधरी वित्त अधिकारी थे, समारोह की अध्यक्षता कुलसचिव विद्यानन्द त्रिपाठी ने किया।
- समारोह का संचालन कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव एवं आभार ज्ञापन कर्मचारी परिषद् महामंत्री संजय शुक्ल ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की। कर्मचारी परिषद पदाधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया।
लखनऊ, 2 जनवरी 2025,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षको, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कैसलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। जिसके तहत प्रति वर्ष रूपये चार लाख तक के ईलाज की सुविधा मिलेगी। इस आशय की घोषणा लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कुलपति प्रो0 आलोक कुमार राय ने की।
लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी.सेन सभागार में कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रो0 आलोक कुमार राय ने सम्मानित होने वाले बच्चों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को उनके रूचि के अनुरूप विषय का चयन करने के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसको प्राप्त करने के लिये पूरे मनोयोग से जुट जाएं सफलता अवश्य मिलेगी। इससे उनका भविष्य उज्जवल होगा और परिवार एवं देश का नाम रोशन करेगें। उन्होने कर्मचारी परिषद की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि आम तौर पर संगठनो की प्रकृति और प्रवृति दोनो नकारात्मक मानी जाती है। लेकिन संगठन सकारात्मक होकर सबको जोड़कर अपने समुदाय और संस्थान के हित में कैसे कार्य कर सकता हैै उसका यह प्रत्यक्ष उदाहरण है। सभी लोग सकारात्मक भाव के साथ चलते हैं तो संस्था प्रगति के पथ पर आगे बढ़ती है। इसके लिए कर्मचारी परिषद के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है।
समारोह की विशिष्ट अतिथि प्रतिकुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने अपने उद्बोधन में कहा परीक्षाओ में अच्छे अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि विविषय वस्तु का व्यापक अध्ययन और ज्ञान हो। उन्होने कहा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास करना चाहिए। वित्त अधिकारी श्रीमती हिमानी चौधरी ने कहा कि आज परम्परागत शिक्षा के साथ ही आधुनिक और तकनीकी शिक्षा के अनेक विकल्प और अवसर उपलब्ध है, जिसे प्राप्त करके हम देश के विकास और प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जिसके लिये हमें जी जान से जुटना होगा।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलसचिव विद्यानन्द त्रिपाठी ने सम्मानित होने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का क्रम सतत जारी रहना चाहिए एवं आज मिलने वाली सफलता हमारे भावी जीवन की नींव मात्र है। इससे मंत्रमुग्ध होने की बजाय इसे आधार मानकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए।
समारोह में सम्मानित होने वाले कुल 39 बच्चों में हाईस्कूल के 23 एवं इण्टरमीडिएट के 09 एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के 07 मेधावी बच्चे शामिल हुए।
देखें video
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले भारतीय सांख्यिकी सेवा (आई.एस.एस.) सफलता अर्जित करने वाले अंकित यादव, राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा (पी.सी.एस.) में सफलता अर्जित करने वाले संतोश प्रजापति, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफल होकर आई.आई.टी. दिल्ली में प्रवेश पाने वाले आयुश पटेल, आई.आई.टी. मुम्बई में प्रवेश पाने वाले यश टांगड.ी, आई.आई.टी. धनबाद में प्रवेश पाने वाले हरिकेश प्रताप वर्मा, संयुक्त स्नातकोत्तर उपाधि प्रवेष परीक्षा में सफल होकर आई.आई.टी. कानपुर में प्रवेशपाने वाले जान्हवी दुबे व भारतीय विज्ञान षिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की प्रवेष परीक्षा में सफल होकर आई.आई.एस.इ्र्र.आर. मोहाली में प्रवेश पाने वाले विभोर पाण्डेय को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इण्टरमीडिएट के मेधावी बच्चों में संकल्प सैनी, अवनिका वर्मा, आस्था वर्मा, हर्शित कुमार, श्रेया सक्सेना, खुशी सिंह, आदर्श यादव, समीक्षा सिंह, अलमतरा अनवर और इसी प्रकार हाई स्कूल के सम्मानित होने वाले बच्चों में प्रत्यक्षा वर्मा, राज कश्यप, कंवल प्रीत कौर, आयुष यादव, अक्षत सक्सेना, अखिलेश सिंह, गौरव यादव, आद्या तिवारी, रिया यादव, अनन्या प्रसाद, समृद्धि शुक्ला, अक्षिता श्रीवास्तव, आयुषी चैहान, बतूल रिजवी, नीलिषा वर्मा, सांझ, भव्या त्रिपाठी, सार्थक कश्यप, श्रेष्ठा बाजपेई, संदेश सिंह, यश प्रताप, रिशु वर्मा एवं निखिल कश्यप आदि थे।
लखनऊ विश्वविद्यालय के ए.पी.सेन सभागार में कर्मचारी परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो0 आलोक कुमार राय, कुलपति ल0वि0वि0, विशिष्ट अतिथि प्रो. मनुका खन्ना प्रतिकुलपति व श्रीमती हिमानी चैधरी वित्त अधिकारी थे, समारोह की अध्यक्षता कुलसचिव विद्यानन्द त्रिपाठी ने किया। सर्व प्रथम अतिथियों ने दीप प्रवज्जलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का उद्घाटन किया। समारोह का संचालन कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव एवं आभार ज्ञापन कर्मचारी परिषद् महामंत्री संजय शुक्ल ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की। कर्मचारी परिषद पदाधिकारियो ने अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया।

latest lucknow university news, : समारोह में उप-कुलसचिव श्रीमती शशिप्रभा तिवारी एवं महेश चन्द्र शुक्ला के साथ ही कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री, संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष सी0पी0सिंह, अभिषेक सिंह, मंत्री बाबू लाल, दिनेश बाल्मीकि, के.पी. सिंह संगठन मंत्री शिवानन्द द्विवेदी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना, सदस्यगण मुकेश धर दुबे, सोमनाथ, अशोक कुमार, बच्चा सिंह, अमित कुमार, लाल बाबू एवं पवन कुमार सम्मानित होने वाले छात्रों का अभिनन्दन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
