
- यह रणनीति संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डाक्टर आरपी मिश्र की उपस्थिति में तैयार की गयी थी ।
लखनऊ , 15 जनवरी । campussamachar.com, माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे ( शर्मा गुट ) ने राजधानी लखनऊ के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याएं सुनने के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को भेजना और उनकी समस्याओं को प्रारूप में दर्ज कर दर्ज करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। यह रणनीति संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डाक्टर आरपी मिश्र की उपस्थिति में तैयार की गयी थी । इसके बाद अब जिला संगठन के पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर एक-एक शिक्षक और शिक्षिकाओं से मिलकर न केवल उनकी समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि निर्धारित प्रारूप पर दर्ज भी कर रहे हैं। कोशिश हो रही है कि जल्दी से जल्दी शिक्षकों की समस्याओं को एकत्रित कर उनके समाधान के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए और जरूरत पड़ने पर धरना प्रदर्शन किया जाय ।
lucknow hindi news : माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) की इस रणनीति से माध्यमिक शिक्षकों के बीच काम करने वाले शिक्षक संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है। वैसे भी राजधानी लखनऊ में वरिष्ठ शिक्षक नेता डाक्टर आरपी मिश्र के नेतृत्व के आगे अन्य शिक्षक संगठन काफी कमजोर हैं और माध्यमिक विद्यालयों में भी अन्य संगठनों की स्थिति डावांडोल है, ऐसे में शर्मा गुट के इस अभियान ने इन अन्य शिक्षक संगठनों के लिए बची खुची जमीन भी छीनने का अभियान शुरू कर दिया है। यही कारण है कि माध्यमिक शिक्षकों के बीच काम करने वाले शिक्षक नेताओं और संगठनों में हड़कंप मचा हुआ है।
lucknow local news : उल्लेखनीय है कि माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षकों की समस्याएं लंबे समय से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समक्ष उठाने और उन्हें उनके समाधान के लिए अधिकांश शिक्षक संगठन सक्रिय नहीं है, जबकि लखनऊ के शिक्षक कई प्रकार की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, चाहे वह वेतन विसंगति दूर करने के मामले हों , या फिर चाहे पदोन्नति में लेट लतीफी या फिर रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले दिए भुगतान में तरह-तरह की बाधाएँ और रिश्वतखोरी ।

latest ucknow news : शायद यही कारण है माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) ने अभी आधा दर्जन विद्यालयों की दौर पूरे किए हैं और इन दौरान शिक्षकों ने अपनी कई समस्याएं बताइ, जिन्हें न तो विद्यालय स्तर पर दूर किया जा रहा है और न ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS Lucknow ) के द्वारा। शिक्षकों की राजनीति करने वाले एक शिक्षक नेता ने बताया की राजधानी लखनऊ में कई शिक्षक संगठनों की राजनीति बहुत सीमित हो गई है। कई शिक्षक संगठन तो इतने कमजोर हो गए हैं कि वे उनकी सभी विद्यालयों में शाखा इकाइयां तक गठित नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं सदस्यता कम होने के कारण वे जिला विद्यालय निरीक्षक या संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन या ज्ञापन देने की कार्रवाई तक करने में हिचकते हैं।
lucknow news today : हालांकि माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) ने बैठक करने के बाद यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विद्यालयों की समस्याएं एकत्रित करने के बाद उन्हें दूर करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद भी अगर समस्याएं दूर नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन कर समस्याएं दूर कराई जाएगी। बहरहाल राजधानी लखनऊ में माध्यमिक विद्यालयों में राजनीति करने वाले शिक्षक संगठनों में शर्मा गुट के इस अभियान की चर्चा है । माना जा रहा है कि अन्य शिक्षक संगठन अपना अस्तित्व बचाने के लिए भी कुछ ना कुछ करने के लिए मजबूर होंगे ।
