
- लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार द्वारा समर्थ पोर्टल की कमियों को दूर किये बिना 15 मई 25 तक भरने के लिए बाध्य किया जाता है तो आंदोलन धरना प्रदर्शन सहित परीक्षाओं के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है .
लखनऊ , 06 मई 2025 , campus samachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशू केडिया ने उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ ने 5 मई को लखनऊ के क्षेत्राधिकार लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन मंडल और प्रतापगढ़ में आने वाले समस्त अशासकीय अनुदानित महविद्यालयों के प्राचार्यों को महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा समर्थ पोर्टल पर 15 मई 2025 तक 30 जून 2024 तक की समस्त सूचनाएं अपलोड किए जाने और प्राचार्यों द्वारा सत्यापित किए जाने का आदेश दिए जाने पर नाराजगी जताई है . शिक्षक नेताओं ने सीधे सीधे आन्दोलन की धमकी देकर सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है .
लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशू केडिया ने बताया कि इसके पहले निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 17/4/25 को पत्र जारी किया गया था, जिसमें समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए गए थे कि वे समस्त प्राचार्यों से सुनिश्चित कराएं कि वे 15 मई 25 तक समस्त सूचनाएं शिक्षकों से अपलोड करवाएं एवं प्राचार्य उसे स्वयं सत्यापित करें . क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ द्वारा जारी आज के पत्र की लुआक्टा सख्त आपत्ति व्यक्त करता है. सूच्य है कि शासन द्वारा समर्थ पोर्टल के सबन्ध मे 16/10/24 को शासनादेश जारी किया गया था एवं स्पष्ट रूप से समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि समस्त प्राचार्यों एवं IQAC समन्वयक/ सचिव प्रबंध समिति को प्रशिक्षण दिलाएं, किंतु उसका कोई अनुपालन नही किया तथा अनेकों खामियां युक्त पोर्टल पर सूचना अपलोड किये जाने संबंधित इस तरह का तुगलकी फरमान जारी कर दिया, संगठन द्वारा सरकार से पोर्टल की खामियों को दूर करने का आग्रह किया गया, किंतु शासन द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी .
यह भी अवगत कराना है कि शासन के निर्देश पर अबेकस यूपी एवं मानव संपदा पोर्टल पर भी जो सूचनाएं ली गई, लुआक्टा बार बार विभिन्न पोर्टल से सूचना मांगे जाने का विरोध करता है, एवं सरकार से मांग करता है कि समर्थ पोर्टल को मानव सम्पदा पोर्टल से लिंक कर दे, साथ ही साथ महाविद्यालयों में शिक्षणेतर स्टाफ की नियुक्ति की मांग करता है ताकि प्रतिदिन के बढ़ते कामों और नित नए पोर्टल पर बार बार सूचनाए देना महाविद्यालय के लिए सम्भव हो सके .
LUACTA के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो मे एसाइनमेंट, तथा परीक्षाएं चल रही है और शिक्षक वर्तमान में परीक्षा कार्य में व्यस्त हैं, ऐसे में खामियों युक्त पोर्टल पर डाटा भरने की जिद LUACTA को आंदोलन के लिए बाध्य करता है . LUACTA सरकार से मांग करता है कि जब तक प्राचार्यों, IQAC आदि को प्रशिक्षण नहीं दिया जाता और पोर्टल में खामियों को दूर नहीं किया जाता तब तक इसके लिये शिक्षकों को इसे भरने के लिए बाध्य नहीं किया जाय तथा CAS के अंतर्गत शिक्षकों की प्रोनन्ति पूर्व की भाँति ऑफ लाइन किया जाय जब तक की पोर्टल की सभी खामियां दूर न हो जाय . साथ ही साथ 15 मई 25 की तिथि की बाध्यता समाप्त करने की मांग करता है .
लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) द्वारा निर्णय लिया गया है कि यदि सरकार द्वारा समर्थ पोर्टल की कमियों को दूर किये बिना 15 मई 25 तक भरने के लिए बाध्य किया जाता है तो आंदोलन धरना प्रदर्शन सहित परीक्षाओं के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है .सरकार के तुगलकी फरमान के कारण यदि आंदोलन होता है तो उसका संपूर्ण उत्तर दायित्व शासन का होगा, LUACTA मुख्यमंत्री जी से इस मामले मे हस्तक्षेप की मांग करता, जिससे समस्या का समाधान किया जा सके .
