

- शिक्षक नेताओं ने बताया कि लखनऊ मण्डल का धरना शिक्षा भवन स्थित उप-शिक्षा निदेशक कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के समापन पर सायं 03ः00 बजे मा0 मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप-शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि मण्डलीय विज्ञान प्र्रगति अधिकारी डा0 दिनेश जायसवाल को प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर.पी.मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के.त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र एवं मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल द्वारा सौंपा गया।
लखनऊ , 01 मई 2025, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर आज प्रदेश के सभी मण्डलों में उप-शिक्षा निदेशक कार्यालयों में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना/प्रदर्शन के पश्चात उप- शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए।
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर.पी.मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा एवं मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए ज्ञापन में पुरानी पेेंशन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12 18 एवं 21 को अधिनियमित रूप में माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में स्थापित किए जाने, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयोें के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण आदि के साथ पूर्व प्रेषित मांगे सम्मिलित है।
शिक्षक नेताओ ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में प्राप्त समाचार के अनुसार सभी मण्डलीय उप-शिक्षा निदेशक के कार्यालयों में धरना शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ तथा उप-शिक्षा निदेशक के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए। इधर लखनऊ जनपद के उप-शिक्षा निदेशक कार्यालय में आयोजित धरने में लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर एवं उन्नाव जनपदों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि लखनऊ मण्डल का धरना शिक्षा भवन स्थित उप-शिक्षा निदेशक कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के समापन पर सायं 03ः00 बजे मा0 मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप-शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि मण्डलीय विज्ञान प्र्रगति अधिकारी डा0 दिनेश जायसवाल को प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर.पी.मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा.आर.के.त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र एवं मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल द्वारा सौंपा गया। इसी के साथ मण्डलीय समस्याओं यथा 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पेन्शन एवं जी.पी.एफ के शेष प्रकरणों का निस्तारण, वर्ष 2006 से वर्ष 2015 तक 30 जून को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एक नोशनल वेतन वृद्वि का लाभ, मृतक आश्रित की परिवारिक पेन्शन का पुनरीक्षण एवं उप-शिक्षा निदेशक कार्यालय में सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ंग से लागू किये जाने का ज्ञापन भी डा0 दिनेश जायसवाल को सौंपा गया।

धरने को प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, संरक्षक रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमीर अहमद, डा0 मीता श्रीवास्तव, दीन मोहम्मद रिजवी, हरदोई के जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजीव मिश्र, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र रायबरेली को जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र एवं जिलामंत्री शैलेश कुमार वाजपेई, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, जिलामंत्री आशीष कुमार पाण्डेय, हरदोई के जिलामंत्री किसान चौरसिया, सीतापुर के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह, अनुराग मिश्र, मन्जू चौधरी, विनीता श्रीवास्तव, आलोक पाठक, आर.पी.सिंह कुमुद पाण्डेय, डा. एस.के. मणि, इनायत उल्लाह खां, चन्द्र प्रकाश शुक्ल आदि सम्मिलित थे। धरने की अध्यक्षता मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र ने की तथा संचालन मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने किया।
